जोगिंदर नगर उपमंडल के चौंतड़ा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय पंचायत क्रिकेट प्रतियोगिता चौंतड़ा कप 2025 सीज़न-3 का आयोजन 18 अक्टूबर को चौंतड़ा मैदान में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में शारदा ज्योतिष निकेतन, जोगिंद्रनगर के निदेशक एवं हस्त विशेषज्ञ कैप्टन पंडित लेखराज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति इस प्रतियोगिता को विशेष सम्मान प्रदान करेगी।
आयोजकों ने सभी क्रिकेट प्रेमियों और खेल उत्साही दर्शकों को इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है। चौंतड़ा कप का यह तीसरा सीजन खेल कौशल, प्रतिस्पर्धा और उत्साह से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शक और खिलाड़ी दोनों ही इस आयोजन के रोमांचक और मनोरंजक क्षणों का भरपूर आनंद लेंगे।




