अंकित कुमार।। लड-भड़ोल तहसील के गांव चलोटी, डाकघर पंजालग निवासी अभिषेक ठाकुर का चयन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के प्रतिष्ठित रिपब्लिक डे कैंप के लिए हुआ है। अभिषेक 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर प्रदेश व क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अभिषेक ठाकुर की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे लड-भड़ोल क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। अभिषेक के पिता शिव कुमार और माता सरोज कुमारी बेटे की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे।
अभिषेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के तहत दसवीं कक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से तथा बारहवीं कक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैजनाथ से उत्तीर्ण की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं।
क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने अभिषेक ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




