Saturday, June 27, 2026
Homeन्यूज़HRTC बस कंडक्टर अनुज कुमार की ईमानदारी, पैसों से भरा पर्स लौटाया

HRTC बस कंडक्टर अनुज कुमार की ईमानदारी, पैसों से भरा पर्स लौटाया

जोगिंदर नगर से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी बस (HRTC Bus) में हुई एक घटना ने यह साबित कर दिया कि आज भी ईमानदारी ज़िंदा है। बस में बंगाणा से सवार हुई एक यात्री का थाना कलां पर उतरते समय अपना पर्स बस में भूल गया। पर्स में यात्री के जरूरी कागजात और नकदी थे।

बस के कंडक्टर अनुज कुमार को जब यह पर्स मिला, तो उन्होंने इसे सुरक्षित अपने पास रख लिया। अगले दिन जब बस बंगाणा में नाश्ते और लंच के लिए रुकी, तब उसी स्थान पर यात्री ने उनसे संपर्क किया। अनुज कुमार ने बिना किसी हिचकिचाहट के वह पर्स सवारी को लौटा दिया।

यात्री वापस पर्स को पाकर बहुत कृतज्ञ बस के परिचालक का हुआ। यात्री ने कहा कि पर्स में बहुत ही जरूरी कागजात व नकदी थी।

परिचालक की ईमानदारी और संवेदनशीलता से प्रभावित होकर शिवालिक भोजनालय के मालिक देशराज मोदगिल ने कहा कि अनुज कुमार जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम से अनुरोध किया कि ऐसे ईमानदार कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना चाहिए।

अनुज कुमार जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैन-भरोला के भालारिहड़ा गांव से संबंध रखते हैं। ग्राम पंचायत मैन-भरोला के उपप्रधान संजय जमवाल ने कहा कि आज पंचायत के युवा की ईमानदारी की चर्चा पूरे प्रदेश भर में हो रही है। यह पूरी पंचायत के लिए गर्व का विषय है। अनुज कुमार ने अपनी ईमानदारी का परिचय देकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments