Saturday, June 27, 2026
Homeन्यूज़जोगिंदर नगरडीएवी स्कूल जोगिंदर नगर की छात्रा मृणालिनी का सैनिक स्कूल खरा खेड़ी...

डीएवी स्कूल जोगिंदर नगर की छात्रा मृणालिनी का सैनिक स्कूल खरा खेड़ी में चयन

डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिंदर नगर की छात्रा मृणालिनी ने सैनिक स्कूल खरा खेड़ी फतेहाबाद, हरियाणा की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय, माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और सहपाठियों में अपार हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने बताया कि मृणालिनी का चयन विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मृणालिनी ने न केवल अपनी मेहनत और अनुशासन से यह सफलता अर्जित की है, बल्कि इस उपलब्धि के माध्यम से यह साबित किया है कि समर्पण और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उन्होंने कहा कि छात्रा की यह सफलता पूरे डीएवी परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि मृणालिनी का यह चयन विद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और माता-पिता के सहयोग की भी सराहना की, जिन्होंने हर कदम पर छात्रा को प्रोत्साहित किया।

संजय ठाकुर ने मृणालिनी को बधाई देते हुए कहा कि डीएवी संस्था सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत रही है। यहाँ शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय भावना का भी विकास किया जाता है। मृणालिनी की यह उपलब्धि संस्था के इन प्रयासों का जीवंत उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि मृणालिनी भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से नए-नए मुकाम हासिल करेगी और समाज व देश का नाम रोशन करेगी।इस सफलता से न केवल विद्यालय का नाम ऊँचा हुआ है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्यों की ओर मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments