माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल जोगिंदर nagar में सोमवार को नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए विशेष फन पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने न केवल खेलों और मनोरंजन का आनंद लिया, बल्कि अपनी साहसिक क्षमता और टीम भावना को भी बढ़ाया।
स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश ठाकुर ने बताया कि इस फन पार्टी में बच्चों के लिए कई रोमांचक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने बुल राइड, पूल पार्टी, प्रेशर रॉकेट, बर्मा ब्रिज, बिग बाउंस, वाटर रोलर, कैब क्रॉसिंग, ट्रेन राइड, ड्रैगन, मिकी माउस, एटीवी पेट्रोल बाइक और बोट स्विंग जैसी गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए स्नैक्स और लंच की भी व्यवस्था की गई, जिसे बच्चों ने बड़े उत्साह और खुशी के साथ ग्रहण किया। बच्चों ने डांस और संगीत का भी भरपूर आनंद लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य योगेश ठाकुर ने आगे कहा कि माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल में केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि बच्चों के संपूर्ण विकास पर भी जोर दिया जाता है। इस फन पार्टी का आयोजन इसी उद्देश्य के तहत किया गया, ताकि बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनकी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक क्षमताओं का भी विकास हो।
कार्यक्रम में बच्चों की माता-पिता और स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों की उत्साही भागीदारी और कार्यक्रम की व्यवस्था की सराहना की। यह फन पार्टी बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का अवसर रही, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सहकार्य क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार साबित हुई।इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी गया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, कला और अन्य गतिविधियों का भी उतना ही महत्व है।




