Saturday, June 27, 2026
Homeन्यूज़जोगिंदर नगरजिला स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की प्रतियोगिता का समापन, द्रंग-1 ने मारी बाज़ी

जिला स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की प्रतियोगिता का समापन, द्रंग-1 ने मारी बाज़ी

पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदर नगर में सोमवार को अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिला मंडी की कुल 947 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

समापन समारोह में उपनिदेशक यशवीर धीमान ने विजेता छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। बैडमिंटन में चौतडा-1 विजेता और गोपालपुर ब्लॉक उपविजेता रही। खो-खो में द्रंग-1 विजेता और चौतडा-1 उपविजेता बनी। वॉलीबॉल में द्रंग-2 विजेता और बकस्याड़ ब्लॉक उपविजेता रही। कबड्डी में द्रंग-1 विजेता और सदर मंडी उपविजेता बनी। जूडो में बल्ह ब्लॉक विजेता और रेसलिंग में सल्वहन ब्लॉक विजेता रही।ऑल ओवर ट्रॉफी और मार्च पास की ट्रॉफी भी इस प्रतियोगिता में द्रंग-1 के नाम रही।

इस अवसर पर उपनिदेशक यशवीर धीमान ने कहा कि आजकल विद्यार्थी नशे और मोबाइल के चुंगल में फँसते जा रहे हैं, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए और मोबाइल का उपयोग संतुलित तरीके से करना चाहिए।स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने सभी खिलाडिय़ा छात्राओं और अतिथियों का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments