Saturday, June 27, 2026
Homeन्यूज़रात के अंधेरे में टॉर्च लेकर कर रहे थे घर की रेकी,...

रात के अंधेरे में टॉर्च लेकर कर रहे थे घर की रेकी, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश

रात का सन्नाटा, अंधेरे में टॉर्च की चमक… और कुछ नकाबपोश जो चोरी की नीयत से घूम रहे थे। जोगिंदर नगर के ढेलूहार गांव में बुधवार रात एक घर के बाहर ये सारी संदिग्ध गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं। रात करीब बारह बजे, कुछ लोग टॉर्च लेकर घर के आसपास मंडराते नजर आते हैं। एक शख्स कैमरे की दिशा बदलने की भी कोशिश करता है, लेकिन कैमरा चालू रहता है… और सब कुछ रिकॉर्ड हो जाता है। घटना उस वक्त की है जब घर की मालकिन किरण लता घर में अकेली थीं।

जोगिंदर नगर के ढेलूहार गांव में बुधवार रात कुछ नकाबपोश लोग चोरी की नीयत से एक घर के बाहर टॉर्च लेकर ताक-झांक करते दिखाई दिए। रात के अंधेरे में हुई यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ नजर आता है कि कुछ लोग घर के इर्द-गिर्द घूमते हुए मौका तलाश रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने कैमरे की दिशा बदलने और उसे बंद करने की भी कोशिश की, लेकिन तकनीक ने उनका खेल बिगाड़ दिया।

घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है, जब घर की मालकिन किरण लता घर में अकेली थीं। बाहर किसी की हलचल सुनकर उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो होश उड़ गए। घबराई महिला ने वीरवार सुबह जोगिंदर नगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई और फुटेज पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments