Saturday, June 27, 2026
Homeन्यूज़अर्पित वर्मा बने NSUI जिला मंडी के उपाध्यक्ष

अर्पित वर्मा बने NSUI जिला मंडी के उपाध्यक्ष

अंकित कुमार।। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अर्पित वर्मा को मंडी जिला के उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर जोगिंदर नगर एनएसयूआई में खुशी का माहौल है। इससे पहले अर्पित जोगिंदर नगर एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

अर्पित वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर, प्रदेश संगठन महासचिव अंशु रावत और मंडी जिला अध्यक्ष अनीत जसवाल का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए छात्र हितों के लिए कार्य करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर जोगिंदर नगर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अर्पित वर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments