जिला मंड़ी कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गुरु शरण परमार ने संगठन सृजन अभियान के तहत हाल ही में नवनियुक्त जिला मंडी कांग्रेस की अध्यक्षा चंपा ठाकुर से उनके निवास स्थान स्थित कार्यालय मंडी में जाकर बधाई व उनकी अध्यक्षता में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनायें दी।
गुरु शरण परमार ने कहा कि चंपा ठाकुर चार बार से लगातार जिला परिषद के चुनाव जीतती आ रही हैं और सदर मंडी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भी रही हैं l कांग्रेस पार्टी में एन एस यू आई, यूथ कांग्रेस, और अब वरिष्ठ कांग्रेस के उनके एक लम्बे अनुभव का लाभ पूरे जिला मंडी में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।
परमार ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष के आदेशानुसार व पार्टी हाईकमान देशव्यापी आह्वान पर महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा के आगे एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया जाएगा l जिसके तहत मनरेगा का नाम बदलने का विरोध व बजट की कटौती आदि सारे मसलों पर चर्चा की जाएगी l




