Saturday, June 27, 2026
Homeन्यूज़लोक कलाकारों ने जोगिंदर नगर कॉलेज व बस स्टैंड में आपदा जोखिमों...

लोक कलाकारों ने जोगिंदर नगर कॉलेज व बस स्टैंड में आपदा जोखिमों के प्रति किया जागरूक

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समर्थ-2025 अभियान के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज जोगिंदर नगर कॉलेज और जोगिंदर नगर बस स्टैंड में किया गया।

‘समर्थ 2025’ जिला स्तरीय जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों में सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप बरोटी के कलाकारों ने गीतों और नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

कलाकारों ने लोगों को भूकंपरोधी भवन निर्माण, आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा भूकंप, भूस्खलन और आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से बताया कि आपदाओं से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता और तत्परता ही है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आपदा से संबंधित जानकारियां अपने परिवार, बच्चों और बुजुर्गों के साथ साझा करें, ताकि आपदा के समय सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम के दौरान लोगों से आग्रह किया गया कि भवन निर्माण से पूर्व उचित वास्तुकार से परामर्श लेकर ही भूकंपरोधी निर्माण सामग्री का प्रयोग करें, जिससे आपदाओं के समय नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments