Saturday, June 27, 2026
Homeन्यूज़खेल एकता और अनुशासन को सशक्त करते हैं: संजीव शर्मा

खेल एकता और अनुशासन को सशक्त करते हैं: संजीव शर्मा

जोगिंदर नगर। शक्ति युवक मंडल कौंसल द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया और समापन समारोह उत्साह और उमंग के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कौंसल-खुद्दर के चुने हुए प्रतिनिधि,महिला मंडल की सदस्याएँ, खिलाड़ी,जोगिंदर नगर विकास मंच के सदस्य संजीव शर्मा,सुरज ठाकुर,सुरेश राणा,कैप्टन भानू,इंदु राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जोगिंदर नगर विकास मंच के मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा का ग्राउंड में पहुंचने पर शक्ति युवक मंडल कौंसल के सदस्यों द्वारा स्मृति चिह्न देखकर भी सम्मानित किया गया।

जोगिंदर नगर विकास मंच के मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा व मंच सदस्य इंदु राणा ने कहा कि वे शक्ति युवक मंडल कौंसल को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। युवाओं ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ भाग लेकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। खेल से समाज में एकता और अनुशासन होना बहुत जरूरी हैं।

मुख्यअतिथि ने कहा कि खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम नहीं हैं। बल्कि ये एकता, अनुशासन और टीम भावना को सशक्त करते हैं। मुख्यअतिथि संजीब शर्मा ने कहा कि शक्ति युवक मंडल कौंसल जैसी संस्थाएँ समाज की मजबूत नींव हैं। इनके प्रयासों से न केवल खेलों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि गाँव में सामूहिकता और सहयोग की भावना भी विकसित होती है।

मुख्य अतिथि द्वारा विजेता रही टीमों को सम्मानित भी किया गया। संस्था की ओर से 7100 की राशि भी आयोजकों को दी गई। मंच के संस्थापक केके सकलानी कार्यव्यस्तता के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए,किंतु मीडिया प्रभारी संजीब शर्मा ने बताया कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों,आयोजकों और ग्रामीणों को अपनी शुभकामनाएँ व आशीर्वाद प्रेषित किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments