Saturday, June 27, 2026
Homeन्यूज़जीवन ठाकुर ने अनाथ बच्चों संग सादगी से मनाया अपना जन्मदिन

जीवन ठाकुर ने अनाथ बच्चों संग सादगी से मनाया अपना जन्मदिन

अंकित कुमार।। जोगिंदर नगर में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक सादगीपूर्ण और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11 अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया तथा उनके साथ खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान जीवन ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं और समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के साथ खुशियां बांटना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए अनाथ बच्चों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। उनके साथ केक काटा गया और मिठाइयां वितरित की गईं। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और सभी ने मिलकर इस पल को यादगार बनाया।

इस उपलक्ष्य पर जीवन ठाकुर ने आशुतोष , अमन, गौरव, साहिल, पंकज, अंकुश, सौरव, ईशु, अंशु, परी सहित 11 अनाथ बच्चों को मिठाई के साथ 1100 रुपये शगुन भी दिये। इसके अलावा जीवन ठाकुर को जन्मदिन पर जो भी उपहार मिले, वे सभी इन बच्चों में बांट दिए गए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जीवन ठाकुर हमेशा से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कार्य करते रहे हैं।ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उनके जन्मदिन को भी इसी सेवा भाव के साथ मनाया गया, ताकि जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।
इस मौके पर भगवान दास, राजेश, लक्की ठाकुर,प्रशांत शर्मा,दिलेर सिंह,विनोद धरवाल,मदन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जीवन ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता व व्यापार मंडल सदस्यों ने भी जीवन ठाकुर को फोटो फ्रेम भेंट कर जन्मदिवस की बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments