Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़मनरेगा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी: गुरु शरण परमार

मनरेगा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी: गुरु शरण परमार

अंकित कुमार।। जिला मंडी कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गुरु शरण परमार ने जोगिंदर नगर शहर स्थित गाँधी वाटिका में महात्मा गाँधी की प्रतिमा के नीचे साफ सफाई की व बैठकर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक अनशन रखा।

महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए परमार ने कहा कि जिस तरह से मनरेगा कानून को खत्म करके इसे एक मिशन का नाम देकर केंद्र सरकार इसे कमजोर करके धीरे धीरे खत्म करना चाहती है यह देश की गरीब जनता के साथ सरासर धोखा है और इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा l जो केंद्र के नब्बे प्रतिशत योगदान को कम करके साठ प्रतिशत करके चालीस प्रतिशत बोझ वह प्रदेश सरकारों पर डालना चाहती है कोई भी राज्य सरकार इसको वहन नहीं कर पाएगी और अन्ततः यह योजना समाप्ति की ओर चल पड़ेगी l

परमार ने कहा कि अब जो अपने ही गाँव में रोजगार देने की शर्त को भी हटाया जा रहा है तो लोगों को दूर काम देने के नाम पर परेशान करके इस योजना को सफेद हाथी साबित करना चाहती है l पंचायतों के काम डालने के अधिकार को छीना जा रहा है अब केंद्र निर्धारित करेगा कि किस गाँव में कौन सा काम होगा कौन से में नहीं यही पंचायतों को पंगु बनाने की एक साजिश है।

परमार ने कहा कि अगर सरकार अपने कदम पीछे नहीं खींचती है तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा मगर गरीब के रोजगार के अधिकार की रक्षा की जाएगी।

इस अवसर पर जोगिंदर नगर सेवा दल की अध्यक्षा सरोज यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल बरवाल, एन एस यू आई के राज ठाकुर, संत बक्श सिंह, पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव संतोष ठाकुर, पूर्व सचिव देवी दास रांगड़ा आदि उपस्थित रहे l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments