Thursday, October 9, 2025
Homeन्यूज़जोगिंदर नगर सिविल अस्पताल को मिले 6 नए सीनियर डॉक्टर

जोगिंदर नगर सिविल अस्पताल को मिले 6 नए सीनियर डॉक्टर

अंकित कुमार। क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर में छह नए सीनियर डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

नियुक्त डॉक्टरों में एमओ (मेडिसिन) तेजिंदर कुमार, एमओ (माइक्रोबायोलॉजी) विकास नाथ, एमओ (पैथोलॉजी) प्रणव कुमार, एमओ (फार्माकोलॉजी) साक्षी शर्मा, एमओ (रेडियो-डायग्नोसिस) नेहा देवी और एमओ (सर्जरी) प्रियल सूद शामिल हैं।

कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जोगिंदर नगर अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर को भी जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 डॉक्टरों की नियुक्ति हुई थी, जिनमें से 5 डॉक्टर सिविल अस्पताल को मिले थे।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नए डॉक्टरों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होगा और मरीजों को घर-द्वार पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments