Thursday, October 9, 2025
Homeन्यूज़जोगिंदर नगर विधानसभा को बड़ी सौगात, 8 डॉक्टरों की नियुक्ति से स्वास्थ्य...

जोगिंदर नगर विधानसभा को बड़ी सौगात, 8 डॉक्टरों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत: जीवन ठाकुर

जोगिंदर नगर अस्पताल को लंबे समय बाद बड़ी सौगात मिली है। यहां एक साथ पांच नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिससे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। नए डॉक्टरों में डॉ. प्रियंका, डॉ. दिलप्रीत सिंह, डॉ. रितुल कपूर, डॉ. नवीन कुमार और डॉ. सेजल नायक शामिल हैं।

इसके साथ ही लडभड़ोल सिविल अस्पताल और लांगना व बस्सी पीएचसी में भी एक-एक डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है। लडभड़ोल अस्पताल में डॉ सौरभ शर्मा, बस्सी पीएचसी में डॉ रवीना कुमारी और लांगना पीएचसी में डॉ अनुष्का यादव की नियुक्ति हुई है।

इस उपलब्धि के लिए कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से लगातार आग्रह किया था। इसी प्रयास के चलते आठ डॉक्टरों की तैनाती को मंजूरी मिली है, जिनमें से पांच जोगिंदर नगर अस्पताल को मिले हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए जोगिंदर नगर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की भी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के आवास बनाने के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है। जीवन ठाकुर ने कहा कि यह कदम जोगिंदर नगर की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है और इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments